यह मामा नहीं... शकुनी मामा है, इसका जहाज डूबेगा, शबनम मौसी ने सीएम शिवराज को दी बद्दुआ

देश की पहली किन्नर विधायक रहीं शबनम मौसी ने सीएम चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोगों की मदद नहीं करते झूठे वादे करते हैं। आज पैसों का लालच दे रहे हैं, कल कह देंगे, हमारे हमारे पास बजट ही नहीं है।

Updated: Jul 10, 2023, 03:14 PM IST

भोपाल। सीधी पेशाब कांड के बाद देशभर में सीएम शिवराज सिंह चौहान की आलोचना हो रही है। मामले पर इस पर देश की पहली किन्नर विधायक रहीं शबनम मौसी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।उन्होंने सीएम शिवराज को बद्दुआ दे डाली है।शबनम मौसी ने कहा, 'मतलब किसी को जूते मारो और उसे 5 रुपये दे दो, ऐसे में मामा ने पैर धोए और 5 लाख दे दिए उसको और जमीन घर की व्यवस्था दी, इससे क्या होता है? वह पेशाब किया हुआ बात वापस नहीं आ सकता।'

शहडोल-अनूपपुर के सोहागपुर सीट से 2003 में विधायक रहीं शबनम मौसी ने ताली ठोंकते हुए कहा, 'यह बात भगवान को भी बुरी लगी है, मामा का तो वह हाल होगा, यह मामा नहीं है, शकुनी मामा है। मैं श्राप देती हूं इसको इसका सर्वनाश होगा, इसका जहाज डूबेगा।'

शबनम मौसी ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वहां पर किन्नरों को सरकार ने सभी योजनाओं का लाभ दिया है। किन्नर शबनम मौसी ने कहा, 'आदिवासी के ऊपर पेशाब कर दिया इंसानियत के खिलाफ एक बहुत बड़ी घटना है। मैं इसकी निंदा करती हूं। सभी हमारे जितने भी आदिवासी हैं, यह सब का अपमान है। बहुत बड़ी गंदी हरकत है। हमारी कांग्रेस की सरकार में 15 महीने यहां पर राज किया उसके बाद उनको हटा दिया। यह भी तानाशाही वाला काम किया है, ये गलत है। यह लोग हर वक्त पैसों से लोगों को तोलते हैं।' 

शबनम मौसी ने कहा, 'दूसरे प्रदेशों में महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार ने लोगों को बहुत लाभ दिया है।किसानों की सबकी मदद की है। लेकिन यह भाजपा के लोग जनता की मदद नहीं करते झूठे वादे करते हैं। आज पैसों का लालच दे रहे हैं। कभी शादी की योजना बताते हैं। कभी बहनों की योजना बताते हैं।'

शबनम मौसी ने आगे कहा, 'पैसा देकर लोगों को लुभा रहे हैं। आज पैसा दे रहे हो, कल कह दोगे, हमारे हमारे पास बजट नहीं है। ये धोखेबाजी की सरकार है। जनता को धोखा दे रही है। लूट रही है, लेकिन आने वाले चुनाव में जनता इनसे अच्छा से बदला लेगी। 15 साल शिवराज ने राज किया। 15 साल में उन्होंने क्या किया? इन्होंने जो भी काम किया है। सब कमीशन खोरी वाले काम किए हैं।'