इंदौर मेट्रो को नहीं मिल रहे पैसेंजर, एक दिन में 500 से भी कम यात्री कर रहे सफर

इन्दौर मेट्रो के निर्धारित 5.9 प्रायोरिटी कॉरिडोर के परिचालन को एक महीना पूरा हो गया है। मेट्रो की दिवानगी शहर में अब घटती जा रही है। जहां पहले औसतन 25 हजार यात्री सफर करे रहे थे। वहीं अब यह संख्या कम होकर 500 से भी कम हो गई है।

Publish: Jul 03, 2025, 04:01 PM IST

Photo Courtesy: mradubhashi.com
Photo Courtesy: mradubhashi.com

इन्दौर। शहर में मेट्रो के 5.9 किलोमीटर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर कमर्शियल रन को एक महीना पूरा हो गया है। जिसके बाद इन्दौर में मेट्रो का क्रेज अब फीका पड़ता दिख रहा है। जहां इसकी शुरूआत में औसतन हर दिन 25 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। वहीं अब यह संख्या घटकर 500 से भी कम हो गई हैं। हालांकि वीकेंड्स पर यात्रियों की संख्या हजार तक पहुंच जाती हैं। जिसने मध्य प्रदेश रेल कार्पोरेशन की चिंता बढ़ा दी है। 

यात्रियों की घटती संख्या को देखकर मध्यप्रदेश रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने परिचालन व्यवस्था में बदलाव किया है। जिसमें मेट्रो का संचालन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक किया गया है। साथ ही मेट्रो की फ्रीक्वेंसी को भी घटाकर 1 घंटा सेट कर दी गई। इसके साथ किराए में दी गई छूट को भी कम किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टेंट गिरने से एक श्रध्दालु की मौत और 8 लोग घायल

वहीं मेट्रो परिचालन के पहले हफ्ते में यात्रियों को “फ्री राइड” की छूट दी गई थी। जिसे धीरे-धीरे कम करते हुए 75 फीसदी,  50 प्रतिशत और फिर अब पैसेंजर्स को टिकट पर 25 फीसदी रियायत का लाभ मिल रहा है। साप्ताहिक अवकाश पर नजर डालें तो 1 लाख यात्रियों ने सफर किया था। लेकिन, यह अब हर हफ्ते यह मुश्किल से 10 हजार यात्री को पार कर पाती है। साथ ही पहले मेट्रो हर 15 मिनट में चलाई जा रही थी। जो कि सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलाई जा रही थी।