Bhopal Honey Trap: हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ दीपक मरावी पर छेड़खानी का आरोप

Deepak Maravi: हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ दीपक मरावी पर युवती से छेड़खानी का आरोप, डॉ दीपक मरावी ने कहा किया जा रहा ब्लैकमेल

Updated: Sep 03, 2020, 08:16 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

भोपाल। हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी हनी ट्रैप मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। एक युवती ने डॉक्टर पर क्लीनिक बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं युवती के केस दर्ज कराने से पहले ही रविवार शाम डॉक्टर दीपक मरावी ने भी पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हे 50 लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल किया जा रह है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 युवतियों समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया और मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने डॉक्टर दीपक मरावी की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस बारे में डॉक्टर मरावी का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत से जुड़े सबूत भी पुलिस को साक्ष्य के तौर पर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की  जांच में जुटी है। 

स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा है मामला

भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस का कहना है कि यह मामला एक स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा है। जिसमें मीडिया के नाम पर एक लड़की के माध्यम से लोगों ने डॉक्टर दीपक मरावी को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया और अब ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि कुछ लोग मीडिया चैनल का नाम लेकर डॉक्टर को ब्लैकमेल कर रहे थे।

डॉक्टर मरावी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने सोमवार सुबह तीन युवकों और दो लड़कियों को आरोपी बनाया। वहीं इस केस से जुड़े आरोपियों ने डॉक्टर को ब्लैकमेल करने की बात स्वीकार कर ली है। इन आरोपियों की पहचान बनालाल, अवधेश और तपन के रूप में हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों बनालाल और अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने डॉक्टर पर लगाया छेडछाड़ का आरोप

वहीं आरोपित युवती का कहना है कि डॉक्टर मरावी ने उसे खुद फोन करके डिनर पर बुलाया और अपने घर में छेड़छाड़ की। जिसके बाद पुलिस ने लड़की और डॉक्टर के बीच बातचीत के ऑडियो को आधार बनाकर हमीदिया के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दीपक मरावी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

डॉक्टर मरावी पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

साल 2017 में तत्कालीन अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी पर अस्पताल की नर्सों ने आरोप लगाया था कि वे स्टाफ से ठीक से बात नहीं करते। हर बात पर द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।डाक्टर पर एक नर्स को कॉलर पकड़कर धक्का देने का आरोप भी लग चुका है। वहीं डाक्टर मरावी की डिग्री एमसीआई में रजिस्टर्ड नहीं होने के बावजूद उनके रेगुलर होने को लेकर भी मामला उछला था।