भोपाल में कर्जदारों से परेशान युवक ने आत्महत्या की, 7 गुना ज्यादा ब्याज मांग रहे थे आरोपी

भोपाल की सूखी सेवनिया में 30 साल के युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने तीन लोगों पर इसका दोष ठहराया है। मृतक युवक का नाम 30 वर्षीय प्रदीप अहिरवार बताया गया। उनके पिता हरनाम सिंह अहरिवार है। युवक बालमपुर गांव का है। वह ईंट भट्टे पर काम किया करता था साथ में लोडिंग वाहन भी चलाता था।

Publish: Aug 06, 2025, 04:57 PM IST

Photo Courtesy: News 18
Photo Courtesy: News 18

भोपाल। मध्य प्रदेश में सुसाइड की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बन गई है। युवा छोटे- मोटे करके बड़ा कर्ज लेते जा रहे हैं। और फिर अंत में समय पर पैसा नहीं लौटाने के कारण उनपर दबाव बन जाता है। जिससे वे आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। भोपाल की सूखी सेवनिया में 30 साल के युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने तीन लोगों पर इसका दोष ठहराया है। 

मृतक युवक का नाम 30 वर्षीय प्रदीप अहिरवार बताया गया। उनके पिता हरनाम सिंह अहरिवार है। युवक बालमपुर गांव का है। वह ईंट भट्टे पर काम किया करता था साथ में लोडिंग वाहन भी चलाता था। वह मंगलवार शाम से तेज उल्ल्टियां कर रहा था। पूछने पर बताया कि उसने सल्फॉस की 3 गोलियां खाई थीं। परिजन उसे तत्काल हमीदिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: MP में सुरक्षित नहीं हैं पुलिसकर्मी, डेढ़ साल में पुलिस पर हमले की 461 घटनाएं हुईं

प्रदीप ने 5 हजार रूपए का कर्ज लिया था। जिसमें तीनों कर्जदार उस पर ब्याज सहित 35 हजार रूएय लौटाने का दबाव बना रहे थे। आगे पिता हरनाम सिंह ने कहा कि शैतान सिंह बंजारा और प्रकाश सिंह बंजारा गांव में रहते हैं। बेटे ने इनसे लोन ले रखा था। जिसे वह नहीं लौटा सका तो लिहाजा इनके डर से बेटे ने घर आना छोड़ दिया था। वहीं पुलिस को प्रदीप के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डिटेल बयानों से सुसाइड की सही वजह पता लग सकेगी।