भोपाल में हीरा जड़ी अंगूठी समेत लाखों के गहने और नकदी चोरी, रिटायर्ड अधिकारी का सूना मकान बना निशाना

भोपाल में रिटायर्ड सहायक रजिस्ट्रार के सुने घर से चोर लाखों रूपयों का सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Updated: Apr 22, 2025, 12:21 PM IST

Photo Courtesy: AajTak
Photo Courtesy: AajTak

भोपाल| शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सेल्स टैक्स अपील कोर्ट से रिटायर्ड सहायक रजिस्ट्रार सुशील कुमार जैन अपनी मां के निधन के बाद 17 अप्रैल को पैतृक गांव रायसेन गए हुए थे। 20 अप्रैल की रात जब वे परिवार सहित लौटे तो घर का मुख्य दरवाज़ा टूटा हुआ मिला। घर के अंदर कमरों का सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था और अलमारी से गहने व नगदी गायब थी।

सुनील कुमार ने बताया कि चोरी गए सामान में तीन सोने की अंगूठियां, एक हीरा जड़ी जेंट्स अंगूठी, अन्य आभूषण और नकद राशि शामिल हैं। पुलिस का अनुमान है कि चोर लाखों रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक नकाबपोश युवक दीवार फांदकर घर में घुसता और करीब डेढ़ घंटे बाद बाहर आता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में एमवाय अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह घटना 18 अप्रैल की रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।