ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें सरकारी गवाह बनने की सलाह दी और भविष्य में कानूनी सजा मिलने की चेतावनी दी।

Updated: Sep 24, 2026, 07:56 PM IST

चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर आई रिपोर्ट के बाद जारी बवाल के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को सरकारी गवाह बनने का ऑफर भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आज नहीं तो कल ज्ञानेश कुमार को सजा जरूर मिलेगी।