Rain in MP: दीवार गिरी, सड़क पर खेल रहे चार बचे दबे

Katani: बारिश के बाद घर की कच्ची दीवार सड़क की तरफ गिरि, हादसे के वक्त सड़क पर खेल रहे थे चार बच्चे

Updated: Aug 30, 2020, 09:49 PM IST

Photo Courtesy: Jagran
Photo Courtesy: Jagran

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से कच्चे माकानों में सीलन आ गई है। इस कारण कटनी जिले में बनहरा गांव में एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से चार बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है मकान की दीवार मिट्टी की थी। बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुःख जताते हुए चार-चार लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उमरियापान के बनहरा में दोपहर करीब 3 बजे जेठू आदिवासी के घर की कच्ची दीवार सड़क की तरफ गिर गई। हादसे के वक्त सड़क पर चार बच्चे खेल रहे, जिनकी दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। बच्चों के नाम छह साल की सुहानी पिता मुकेश कोल, आठ साल की पिंकी पिता संतू कोल, चार साल का ललित पिता संतू कोल और आठ साल की अन्नपूर्णा पिता शिवा कोल है। 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि कटनी ज़िले के ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम बनिहरा में कच्ची दीवार के ढह जाने से चार बच्चों की मौत हो जाने का हृदय विदारक समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस कठिन क्षण में संबल प्रदान करें।