मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, हरिनारायण चारी का भोपाल ट्रांसफर, मकरंद देउस्कर को इंदौर की कमान

मध्य प्रदेश में बढ़ते क्राइम के बीच 12 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। भोपाल कमिश्नर को इंदौर की कमान दिया गया है, वहीं इंदौर कमिश्नर अब भोपाल की कमान संभालेंगे।

Updated: Mar 18, 2023, 10:37 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुरुवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है। राज्य शासन ने भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर की अदला-बदली कर दी है। हरिनारायण चारी मिश्र को भोपाल ट्रांसफर कर दिया गया है। वे अब राजधानी के नए कमिश्नर होंगे। वहीं भोपाल कमिश्नर मकरंद देउस्कर को इंदौर की कमान दी गई है।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कुल 12 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसे चुनावी जमावट के तौर पर भी देखा जा रहा है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इरशाद वली को भोपाल रेंज से हटाकर होशंगाबाद रेंज का आईजी बनाया गया है। प्रमोद शर्मा को पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन की कमान सौंपी गई है। जबकि योगेश मुद्गल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनिकी सेवा बनाया गया है। 

इसके अलावा जी अखेते सेमा को पीएचक्यू से हटाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार को ISF पुलिस मुख्यालय और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सामूहिक पुलिसिंग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं विवेक शर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योजना और दीपिका सूरी को पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन बनाया गया है। अभय सिंह को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहात जोन बनाया गया है।