MP: राजगढ़ में अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिरी बस, 2 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
राजगढ़ में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और 43 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
राजगढ़। राजगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और 43 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौक पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक, इंदौर से गुना की ओर जा रही यात्री बस देर रात अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिर गई। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 43 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।