MP News: सीहोर में क्लासरूम में पड़ रही छात्रा के ऊपर गिरा पंखा, हाथ में आया फ्रैक्चर

11 जुलाई के दिन स्कूल की तीसरी क्लास की एक छात्रा के ऊपर छत पर लगा पंखा गिर गया। छात्रा की पहचान प्रतिष्ठा के रूप में हुई है। पंखा सीधे उसके मुंह पर आकर गिरा। जिससे वो घायल हो गई।

Publish: Jul 13, 2024, 05:13 PM IST

सीहोर। सीहोर जिले के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक क्लास के दौरान अचानक छत पर लगा पंखा एक स्टूडेंट के ऊपर गिर गया हादसे में स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गई। शुरुआती इलाज के बाद स्टूडेंट को भोपाल के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। साथ ही शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। इस बीच हादसे का वीडियो भी सामने आया है। 

सीहोर शहर के कन्नौद रोड स्थित पुष्पा सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 जुलाई के दिन स्कूल की तीसरी क्लास की एक छात्रा के ऊपर छत पर लगा पंखा गिर गया। छात्रा की पहचान प्रतिष्ठा के रूप में हुई है। पंखा सीधे उसके मुंह पर आकर गिरा। जिससे वो घायल हो गई।

छात्रा के हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे पंखा गिरने से क्लास के बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है। क्लास में पढ़ा रही टीचर तुरंत मदद के लिए साथी टीचरों और अन्य स्टाफ को बुलाती हैं, और स्टूडेंट को इलाज के लिए ले जाती हैं।