MP News: मुरैना में मजदूर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 7 लोग बुरी तरह घायल

मुरैना जिले के अटा गांव में मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 6 से 7 मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं।

Updated: Mar 30, 2024, 04:09 PM IST

मुरैना। मुरैना में एक भीषण हादसा हो गया। जिले के अटा गांव में मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 6 से 7 मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं। उन्हें गंभीर चोटें आई। वहीं अन्य मजदूरों को भी मामूली चोटें आई है। इन सभी को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां इनका इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें:भोपाल में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, 3 महीने में 6 हजार 728 डॉग बाइट के मामले

अभी तक आई जानकारी के मुताबिक ये 15 से 20 मजदूर अटा गांव में मालवा क्षेत्र से सरसो काटने आए थे। काम पूरा होने के बाद इन सभी को वापस ट्रैक्टर-ट्रॉली मुरैना रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रही थी। स्टेशन छोड़ने जाते वक्त ट्राली गढ़ी खेड़ा मोड़ पर साइड लेते समय पलट गई। जिससे ट्रॉली के नीचे दबने से 6 से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे राह चलते राहगीरों ने नीचे से निकला। फिर एंबुलेंस और पुलिस को बुलाया। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने आगे करवाई की और आगे जांच में जुट गई है।