MP Jaora : पार्लर में सजने आई दुल्हन की हत्या

Crime in MP : दुल्‍हन को फोन लगा कर बाहर बुलाया और गला रेत कर की हत्या, फरार आरोपी को तलाश रही पुलिस

Publish: Jul 06, 2020, 07:45 AM IST

रतलाम जिले के जावरा स्टेशन रोड क्षेत्र के एक ब्यूटीपार्लर में मेकअप कराने आई दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताकर जांच में जुटी है।

शाजापुर की सोनू ऊर्फ रूचिका यादव की शादी नागदा के गौरव जैन के साथ होने वाली थी। दुल्हन तैयार होने अपनी बहन के साथ पार्लर आई थी। तभी पार्लर के बाहर से एक युवक ने दुल्हन को फोन लगाया और उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही सीएसपी पी.एस. राणावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार दुल्हन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तलाश कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की नाकाबंदी की गई है। पुलिस का कहना है कि सोनू की यह दूसरी शादी होने वाली थी। कुछ साल पहले उसकी शादी उज्जैन निवासी युवक से शादी हुई थी। जिसके बाद किसी कारण से दोनों का तलाक हो गया था। अब सोनू दूसरी शादी नागदा के जैन समाज के युवक से कर रही थी।