रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल से गिरी तीन साल की बच्ची, गंभीर हालत में कराया भर्ती

रेस्टोरेंट संचालक ने घटना की पुष्टि की है, मध्य प्रदेश के इंदौर का मामला।

Publish: Mar 04, 2023, 03:50 PM IST

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में तीन साल की बच्ची के रेस्टोरेंट के दूसरी मंजिल से गिरने की घटना सामने आई है। ऊंचाई से गिरने के कारण बच्ची को गंभीर चोट आई है। पुलिस रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ कर रही है।

घटना, इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रॉर रेस्टोरेंट की बताई जा रही है। शनिवार सुबह रेस्टोरेंट के दूसरी मंजिल से गिरने से पूरे रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की वह एक बच्ची के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। परिजन बच्ची को फौरन अस्पताल ले गए।

पुलिस की पूछताछ में रेस्टोरेंट संचालक ने इस घटना की पुष्टि की है। तो एएसआई कल्पना चौहान ने बताया कि उन्हें इंटरनेट के माध्यम से इस घटना की सूचना मिली थी। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया की तीन साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ यहां आई थी और आठ साल के बच्चे के साथ परिसर में खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसलने के कारण यह घटना घटी, फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है।