इंजीनियरिंग का कमाल पाम्बन सी ब्रिज

रामेश्वरम् द्वीप को मुख्य राज्य से जोड़ने वाला पाम्बन सी ब्रिज इंजीनियरिंग का कमाल है। शायद ही कोई होगा जो इस ब्रिज पर से गुजरने वाली ट्रेन की यात्रा का अनुभव भूल पाएगा।

Publish: May 09, 2020, 11:13 PM IST

 ऊपर से ट्रेन और नीचे से जहाज गुजरते हैं
Photo courtesy : thecultpost
1 / 1

1. ऊपर से ट्रेन और नीचे से जहाज गुजरते हैं

तमिलनाडु में पाम्बन द्वीप को मुख्यभूमि से जोड़ने वाला पाम्बन पुल 1911 में बनना शुरु हुआ था। इसका उदघाटन 24 फ़रवरी 1914 में हुआ था। तब यह भारत का एकमात्र समुद्री सेतु यानि सी ब्रिज था। 2010 में बान्द्रा-वर्ली सी ब्रिज के खुलने तक यह भारत का सबसे लम्बा समुद्री पुल रहा है। इस पुल के ऊपर से ट्रेन और नीचे से जहाज गुजरते हैं।