वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटैरिया का कोरोना से निधन, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया शोक

शिव अनुराग पटैरिया कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनका ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो गया था।

Updated: May 12, 2021, 06:05 AM IST

Photo courtesy: mp braking
Photo courtesy: mp braking

भोपाल  मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण दिन- ब- दिन बढ़ता जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटैरिया का कोरोना से  निधन हो गया। बताया जा रहा है कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिव अनुराग पटैरिया के निधन में पूर्वमुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक जताया है। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।


पूर्वमुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटैरिया के निधन पर दुःख जताते हुए ट्वीट कर कहा, "वरिष्ठ पत्रकार श्री शिव अनुराग पटैरिया के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे एक सरल , सहज स्वभाव के होकर मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।"

 

 

 


शिव अनुराग पटैरिया कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है उनका ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो गया था। इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आ जाने से उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि शिव अनुराग पटैरिया लंबे समय से लोकमत अखबार से जुड़े हुए थे। प्रदेश की नब्ज पर उनकी गहरी पकड़ थी। आचंलिक पत्रकार के रूप में साल 1978 से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। पांच दशकों का पत्रकारिता अनुभव रखने वाले शिव अनुराग पटैरिया करीब तीन दशक तक पत्रकारीय और जनसंचार के अध्यापन में भी सक्रिय थे।

गौरतलब है कि उन्हें अपने कार्यकाल में कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया। जिनमें माखनलाल चतुर्वेदी पतरकारिता पुरस्कार, मेदिनी पुरस्कार, डाॅक्टर शंकर दयाल शर्मा अवार्ड और स्व सत्यनारायण तिवारी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी शामिल है। मध्यप्रदेश के पत्रकारिता इतिहास पर उन्हें माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय द्वारा फैलोशिप भी प्रदान की गई।