MP में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात, 8 घंटे में 6 इंच गिरा पानी
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है। जिससे यहां के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। सबसे ज्यादा बारिश टीकमगढ़ में हुई यहां 8 घंटे में 6 इंच पानी गिरा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों में अति बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश। शुक्रवार को एमपी में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है। जिससे पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बारिश टीकमगढ़ में हुई। यहां गुरुवार रात करीब 12:00 से सुबह 7:30 बजे तक पानी गिरा। 8 घंटे में कुल 6 इंच पानी गिरा।
वहीं डिंडोरी में कई सड़के पानी में डूब गई। यहां सड़कों में 2 फीट तक पानी भरा है। 24 घंटे में 7 इंच बारिश हुई। लगातार पानी गिरने के कारण नर्मदा नदी में मंदिर डूब गया। इसके अलावा गुना में भी शुक्रवार अल सुबह जोरदार बारिश हुई। कई क्षेत्रों में पानी भर गया। यहां की सड़के तालाब बन गई। वहीं इस समय यहां के रोड में 3 फीट तक पानी भरा है कई लोगों की गाड़ियां भी डूब गई।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी मप्र में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सुनवाई, सरकार पेश करेगी जवाब
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को एमपी के कई जिलों में अति बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इनमें डिंडौरी, श्योपुर जबलपुर, बालाघाट, मंडला, शिवपुरी और गुना शामिल है। आईएमडी ने बताया कि यहां 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वही ग्वालियर, विदिशा, मुरैना, भिंड, दतिया, रायसेन, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, राजगढ़, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, उमरिया, अनूपपुर और शहडोल में भारी बारिश का अलर्ट है।