सागर में एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश में सामूहिक आत्महत्या की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है। इनका आंकड़ा पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। सागर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली।

सागर। मध्य प्रदेश में सामूहिक आत्महत्या की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है। इनका आंकड़ा पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। सागर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना खुरई गांव की ग्राम टीहर की है। मृतकों की पहचान की गई है। मनोहर लोधी (40), उनकी मां फूलरानी देवी (70), बेटी शिवानी (18) सहित बेटे अनिकेत उम्र (16) वर्ष के रूप में ही है। स्थानीय पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। हालांकि अब तक कोई सबूत सामने नहीं आया है। बताया गया कि उनकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी। वहीं कुछ दिनों बाद वे वापिस गांव लौटी थीं।
यह भी पढ़ें: आंगनवाड़ी में भर्ती कराने दलाल घूम रहे, मोहन सरकार के मंत्री ने वीडियो जारी कर लगाए ये आरोप
बता दें परिवार खेत के पास बनें मकान में रह रहा था। वहीं शुक्रवार रात उल्टी की आवाज सुनकर ऊपरी मंजिल पर रहने वाले मनोहर का भाई नीचे आया। उसने सभी परिजन को उल्टी करते देख घरवालों को सूचित किया। साथ ही पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने फूलरानी और अनिकेत के मृत घोषित किया। वहीं शिवानी ने खुरई अस्पताल में अंतिम सांस ली। जबकि मनोहर ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही प्राण त्याग दिए।