सिवनी में दो भाईयों की अगवा कर निर्मम हत्या, घर से 13 किमी दूर जंगल में मिले शव
सिवनी। जिले में दो भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों भाई को पहले अगवा किया उसके बाद गला रेत कर मौत के घाट उतारा गया। घटना जिले के अंबा माई के जंगल की है। मामले में स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों मृत भाइयों की पहचान कर दी है। दोनों भाईयों के शव घर से 13 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में मिले।

कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया कि दोनों भाई सुभाष वार्ड में रहते हैं। सुभाष वार्ड की ही पूजा ढाकरिया ने पुलिस को दोनों बेटों मयंक ढाकरिया (9) और दिव्यांश (6) की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थीं। महिला आसपास के घरों में काम करती है। जब वे शाम 5 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकली थीं उस समय उनके दोनों बेटे घर पर थे। रात 8 बजे लौटने पर दोनों नहीं दिखें। रात 11 बजे तक इंतजार करने तक भी नहीं आए तो स्थानीय थाने में रिपोर्ट लिखवाई।
यह भी पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल ने लगाई छलांग, देश का दूसरा सबसे साफ शहर बना भोपाल
पुलिस ने महिला का शिकायत पर दोनों बच्चों को ढूंढने के लिए गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन, काफी देर तक खोजने के बाद भी बच्चों का कोई पता नहीं चला। पुलिस को अगले दिन बुधवार को दोनों बच्चों की लाश अंबा माई के जंगलों में मिली। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वह बच्चों की मां का ही पहचान वाला बताया जा रहा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से सर्चिंग के दौरान पुलिस को कुछ सबूत भी मिलें हैं। जिससे इस घटना में कई एंगल से पड़ताल हो सकती है।