रविवार से RKMP-निजामुद्दीन के बीच चलेगी वंदे भारत, जानें भोपाल से दिल्ली का कितना होगा किराया

गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.40 बजे चलकर 1.10 बजे हजरत निजामउद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजमाउद्दीत से दोपहर 2.40 बजे चलकर 10.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी।

Updated: Apr 01, 2023, 12:34 PM IST

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय के बाद वह समय आ ही गया जिसका सभी को इंतजार था। मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्तावित शेड्यूल फाइनल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन कल यानी 2 अप्रैल से भोपाल-दिल्ली रूट पर नियमित रूप से चलेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस का आधिकारिक शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली नहीं बल्कि रानी कमलापति -हजरत निजमाउद्दीत के बीच जाएगी। टाइम टेबल के अनुसार 2 अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली यात्रा हजरत निजमाउद्दीत- आरकेएमपी के बीच होगी। हजरत निजमाउद्दीत से रानी कमलापति के बीच यह ट्रेन 7.30 घंटे का समय लेगी। 

रेलवे ने इस ट्रेन का किराया भी जारी कर दिया है।इसमें कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। नॉर्मल एसी चेयर कार का किराया 1665 रुपए रखा गया है, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3120 रुपए रखा गया है। नॉर्मल चेयर कार का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले पांच रुपए कम है। हालांकि, वंदे भारत का एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया शताब्दी के एक्जीक्यूटिव क्लास के मुकाबले 530 रुपए ज्यादा है। 

टाइमिंग की बात करें तो गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.40 बजे चलकर 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। फिर 9.48 बजे यह ट्रेन ग्वालियर पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन 11.25 पर आगरा और फिर दोपहर 1. 10 बजे हजरत निजामउद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। 

इसी तरह गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजमाउद्दीत से दोपहर 2.40 बजे चलकर शाम 4.22 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन 5.45 बजे ग्वालियर और 7.03 बजे झांसी पहुंचेगी। झांसी से चलकर वंदे भारत एक्सप्रेस रात 10.10 बजे रानरी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी। रेलवे की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस 20171-72 सप्ताह में 6 दिन शनिवार छोड़कर चलेगी।