ग्वालियर में निर्वस्त्र अवस्था में मिला महिला का शव, एक हाथ भी गायब
माधौगंज थाना क्षेत्र में महिला का शव खून से सना हुआ मिला है, उसका सिर कुचला हुआ है, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है

ग्वालियर। ग्वालियर में एक महिला शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। महिला के सिर को पत्थरों के कुचला गया है। इसके साथ ही महिला का एक हाथ भी गायब है। पुलिस अभी महिला की पहचान नहीं कर पाई है।
यह मामला माधौगंज थाना क्षेत्र का है। मील रोड के पास झाड़ियों में महिला का एक शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने देखा कि महिला के सिर को कुचला गया है। शव के आसपास पुलिस को पत्थर भी मिले जोकि खून से सने हुए थे। इसके अलावा महिला के शरीर का एक हाथ भी गायब था।
पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अभी तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है और उसने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।