ये स्टंट जानलेवा है, भोपाल के बुलेवर्ड स्ट्रीट पर Willy Stunt करते युवक युवती घायल

भोपाल में बाइक राइडर ने दिखाया खतरनाक स्टंट, 5-6 गुलाटी खाई, सड़क पर 20 फीट तक घसीटी बाइक, युवक युवती को आई चोट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Willy Stunt का वीडियो

Updated: Dec 23, 2021, 09:45 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

भोपाल। राजधानी भोपाल के नवनिर्मित अटलपथ पर एक हादसा हो गया। अटलपथ को बुलेवर्ड स्ट्रीट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर एक बाइक सवार Willy Stunt कर रहा था। तभी उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक-युवती 360 डिग्री घूम गए। बाइक करीब 20 फीट तक घसीटती रही। अब सोशल मीडिया पर इस जानलेवा व्हीली स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह हादसा कब हुआ, इसमें घायल युवक-युवती कहां के थे, उन्हें कितनी चोट आई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। अब तक पुलिस के पास इसकी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। जब युवक बुलेवर्ड स्ट्रीट पर स्टंट कर रहा था तभी किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humsamvet (@humsamvet)

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार तेज स्पीड में बाइक चला रहा है। जब वह फुल स्पीड में एक्सीलेटर लेकर क्लच छोड़ता है। तभी उसकी बाइक का अगला पहिया हवा में हो जाता है। तभी बाइक राइडर ब्रेक लगाकर बैलेंस बनाने की कोशिश करता है। लेकिन वह उसे कंट्रोल नहीं कर पाता और युवक और युवती सड़क पर गिर जाते हैं। यह घटना माता मंदिर से जवाहर चौक के बीच की बताई जा रही है।

और पढ़ें: उज्जैन में बदमाशों ने चलती मालगाड़ी में की चोरी, खाद और नमक की बोरियों पर किया हाथ साफ

भोपाल में अक्सर बाइकर्स व्हीली करते नजर आते हैं, ज्यादातर लोग VIP रोड पर बाइकिंग स्टंट करते दिखते हैं। पुलिस लोगों को रोकती नजर आती है, इस तरह के स्टंट्स में लोग गंभीर घायल हो जाते हैं। VIP रोड के बाद अब अलट पथ याने बुलेवर्ड स्ट्रीट पर स्टंटबाजों का जमावड़ा लगने लगा है। बता दें कि व्हीली स्टंट कई तरह के होते हैं, जिनमें हाई चेयर व्हीली, नो हैंडर व्हीली, सर्कल व्हीली प्रोफेशनल स्टंटमैन करते हैं, लेकिन जब बिना ट्रेनिंग के औऱ सुरक्षा का ध्यान दिए स्टंट किए जाते हैं तो उनका हश्र अच्छा नहीं होता। वहीं उनकी वजह से सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान पर बन आती है।