भोपाल के भगवान सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, साइकिल से माउंट एवरेस्ट की 5,364 मीटर ऊंची चोटी पार की
वे साइकिल को एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति हैं। उन्हें ये सफर पूरा करने में 9 दिन का समय लगा। इस दौरान उन्हें बर्फीले रास्ते, दुर्गम और पथरीले ट्रैक से गुजरना पड़ा।

नई दिल्ली/भोपाल। राजधानी भोपाल के रहने वाले भगवान सिंह ने अद्भूत साहस का परिचय देते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने 5,364 फीच ऊंची माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर अपनी एमटीबी मोटर बाइक (साइकिल) से पहुंचकर कीर्तिमान रचा है। वे साइकिल को एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति हैं।
भगवान सिंह 52 साल के है। उन्हें ये सफर पूरा करने में 9 दिन का समय लगा। इस दौरान उन्हें बर्फीले रास्ते, दुर्गम और पथरीले ट्रैक से गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं माइनस तापमान और ऑक्सीजन की कमी जैसी विकट परिस्थितयां का सामना भी करना पड़ा। वहीं कई जगहों पर उन्हें अपनी एमटीबी साइकिल को उठाकर चलना पड़ा। जिसे पार करते हुए उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर मध्य प्रदेश सहित भारतवर्ष का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें: पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के बाद ही गिने जाएंगे EVM के वोट, बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बदले नियम
एवरेस्ट बेस कैंप को जानकारी देते हुए भगवान सिंह ने कहा, 'जय हिंद.. आज तक बाइक एवरेस्ट बेस कैंप तक नहीं आई थी। मैंने अपने देश की तरफ से कोशिश की और 9 दिन के कठिन प्रयास के बाद एवरेस्ट बेस कैंप की क्लाइंब पूरी की। वहीं मेरी इस जर्नी के दौरान मेरे साथ, मेरे दो साथी आशीष और तेजिंग शेरपा साथ रहे जिन्होंने मुझे भरपूर सपोर्ट किया। जिसके कारण आज मैं अपनी बाइक लेकर 5,364 मीटर की चोटी पर अपने देश का तिरंगा फैहरा रहा हूँ।'