श्रमिकों की वापसी के लिए चलाएं ट्रेन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

Publish: May 01, 2020, 10:52 PM IST

Photo courtesy : navodayatimes
Photo courtesy : navodayatimes

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की घर वापसी हेतु विशेष ट्रेनों के संचालन किये जाने का अनुरोध किया है। भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ के लगभग एक लाख साठ हजार श्रमिक दूसरे राज्यों में फंसे हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद इनकी वापसी के लिए अन्य के लिए अन्य राज्यों से संपर्क किया जा रहा है। लेकिन लम्बी दूरी होने के कारण इन राज्यों से बसों में श्रमिकों को लाना सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से उचित नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार निश्चित जगहों के लिए ट्रेन का संचालन करे जिससे ये श्रमिक अपने गृह प्रदेशों की ओर लौट सकें।