Lockdown 4.0 : 'शुक्रिया, मेरे नेता राहुल गांधी जी'
Lockdown 4.0 support :राहुल गांधी घर जा रहे श्रमिकों से मिले

पैदल घर जा रहे प्रवासी श्रमिकों की चिंता कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को अचानक दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास प्रवासी मजदूरों से मिलने पहुंच गए। उन्होंने घर जा रहे श्रमिकों के बीच आधा घंटा गुजारा और उनके हाल जाने। श्रमिकों की समस्याएं जान कर उन्हें मास्क, खाना और पानी दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बोलकर गाड़ियां मंगवाईं और उनके घर जाने का प्रबंध किया।
ये हमारे अपने लोग हैं। इनके साथ बैठकर बात करनी होगी। इनकी पीड़ा को साझा करना होगा।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 16, 2020
ये राष्ट्रनिर्माता हैं। संकट के समय हम इनको अकेला नहीं छोड़ सकते।
शुक्रिया मेरे नेता राहुल गांधी जी pic.twitter.com/GYNUpoHbTS
शनिवार सुबह ही औरैया में भीषण हादसा हुआ है। इसमें 25 मजदूरों को जान से हाथ धोना पड़ा है। मप्र में भी लगातार हादसों में श्रमिकों की जान जा रही है। ऐसे में राहुल गांधी के मजदूरों से मिलने के बाद अब सरकार पर दबाव बढ़ गया है। राहुल गांधी की इस मुलाकात के बाद उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ये हमारे अपने लोग हैं। इनके साथ बैठकर बात करनी होगी। इनकी पीड़ा को साझा करना होगा। ये राष्ट्रनिर्माता हैं। संकट के समय हम इनको अकेला नहीं छोड़ सकते।शुक्रिया, मेरे नेता राहुल गांधी जी।