बुरहानपुर में 16 नए कोरोना पॉजिटिव

ऑरेंज जोन में एक साथ 16 मरीज कोरोना पॉजिटिव, अलर्ट मोड पर प्रशासन 

Publish: May 04, 2020, 07:24 PM IST

Photo courtesy : ehealth
Photo courtesy : ehealth

ऑरेंज जोन में शामिल बुरहानपुर में 16  नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद अब यहां कुल मरीजों की संख्या 35 हो गई है। नए मरीजों के संक्रमित होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं 3 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुरहानपुर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 तक पहुंच गई है।

मलकापुर से आई महिला मरीज का इलाज बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल में हो रहा था, उसके पाजिटिव आने के बाद दाउदपुरा में एक नया केस मिला था। यहां से फिर अचानक 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद संख्या 19 तक पहुंच गई थी। और अब 16  संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के क्षेत्रों को कंटेनमेंट इलाका घोषित कर दिया है। इलाके में जगह-जगह बैरिगेट्स लगा दिए गए हैं। रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया गया।