Lockdown में फंसे मजदूरों के लिए कांग्रेस की बसों को मंजूरी
Corona guideline : प्रियंका गांधी की मांग को योगी सरकार ने स्वीकारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रियंका गांधी का प्रवासी मज़दूरों के लिए 1000 बसें चलाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। एडिशनल चीफ सेक्रेट्री अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी के निजी सचिव को पत्र लिख कर 1000 बसों के नंबर और उनके ड्राइवरों की लिस्ट मांगी है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मजदूरों को अलग अलग जगहों से उनके घर पहुंचाने के लिए 1000 बसें उपलब्ध कराई हैं। लेकिन योगी सरकार ने इन बसों को परिवहन की इजाजत नहीं दी थी। इस सम्बन्ध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से यह अनुरोध किया था।
प्रियंका गाँधी ने एक वीडियो जारी कर योगी से इस मुद्दे पर राजनीति की बजाय सेवा भाव और लोगों की मदद का नजरिया अपनाने की अपील की थी। आखिरकार योगी सरकार कांग्रेस की बसों को परमीशन देने को तैयार हो गई और पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
प्रवासी मजदूरों की भारी संख्या घर जाने के लिए गाजियाबाद के रामलीला मैदान में जुटी है। यूपी सरकार से कोई व्यवस्था ढंग से नहीं हो पाती। यदि एक महीने पहले इसी व्यवस्था को सुचारू रूप से किया जाता तो श्रमिकों को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 18, 2020
कल हमने 1000 बसों का सहयोग देने की ..1/2 pic.twitter.com/06N47gg94T
इससे पहले योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के यूपी में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। पैदल मजदूरों की मुसीबत को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने बसों का इंतजाम कराया है