एमपी में 100 लोग से कोरोना की तीसरी लहर का भय

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Dec 03, 2021, 02:59 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में  

स्वास्थ्य विभाग लापता यात्रियों की तलाश में जुटा

पूरी दुनिया में ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में विदेश से लौटे 100 लोग गायब हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन लापता लोगों की तलाश में जुटा है। ये सभी पिछले एक महीने में विदेश से इंदौर लौटे हैं। 


पुलिस तीन दिन चलाएगी अभियान

अक्सर बिना मास्क दिखाई देने वाले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लोगों को मास्क पहनाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा है कि राज्य में अगले तीन दिन तक नो मास्क नो मूवमेंट अभियान चलाया जाएगा। दूसरी तरफ संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने  कहा है कि टंट्या मामा भील के ताबीज से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। 

एमपी में एक और आयोग, योग आयोग बनेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सेहत में सुधार के लिए योग आयोग के गठन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इसे महज शिगुफा करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है मध्यप्रदेश में एक और आयोग के गठन का ऐलान केवल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा करने की आदत का परिणाम है।