पंजाब में 30 अप्रैल तक लगा नाइट कर्फ़्यू, रात 9 बजे से 5 बजे तक रहेगा लागू

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के चलते अब पूरे पंजाब में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये नाइट कर्फ्यू आज रात से 30 अप्रैल तक हर रोज 8 घंटे तक लागू रहेगा

Updated: Apr 07, 2021, 11:12 AM IST

photo courtesy: abp news
photo courtesy: abp news

चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख पंजाब सरकार ने पूरे पंजाब में नाइट कर्फ़्यू लगा दिया गया है। नाइट कर्फ़्यू आज रात 9 बजे से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक राज्य में पाबंदी रहेगी। स्कूल -कालेज बंद कर दिए गए हैं।

पंजाब सरकार ने राजनीतिक रैलियों ,सभाओं पर रोक लगा दी है, नियमों का उल्लंघन करने वालो पर महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जायेगा।वहीं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

विवाह, अंतिम संस्कार, एवं घरेलू कार्यक्रमों में केवल 50 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे।मॉल,दुकान में सेनेटाइजर और मास्क रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है पंजाब में मंगलवार को 2924 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।जिसमे से 62 की मौत हो गई। 29 संक्रमितों का इलाज़ चल रहा है।पजाब में अब तक कुल 7216 लोगों की जान जा चुकी है।

इससे पहले मध्यप्रदेश , दिल्ली छत्तीसगढ़ इन राज्यों में नाइट कर्फ़्यू लागू किए जाने का ऐलान हुआ था। मध्यप्रदेश में रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ़्यू लागू है। इस दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम ,शादी समारोह में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार भी नाइट कर्फ़्यू का ऐलान कर सकती है।कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से रात में कर्फ्यू लगाने पर विचार करने को कहा है।कोर्ट ने कहा कि सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के कदम उठाए हैं,लेक़िन सरकारी निर्देशों का सही तरीक़े से पालन नही हो रहा है। साथ ही प्रदेश के लोगों से कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील की है।कोर्ट ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सरकारी निर्देश को पालन करने के निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि देश मे पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,15,736 नए मामले दर्ज किए गए जो पिछले साल की शुरुआत में महामारी के बाद से एक दिन के भीतर सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को कुल मिलाकर कोविड के कुल 12,801,785 केस हो गए हैं।