ED, CBI, IT अब यह भाजपा की विपक्ष मिटाओ सेल बन चुकी हैं, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।

रांची। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ईडी ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर राहुल गांधी ने सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर हमला बोला है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, 'ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं।खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।'
ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 31, 2024
खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।
वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ED लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना Federalism की धज्जियां उड़ाना है। PMLA के प्रावधानों को draconian बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, भाजपा की Tool Kit का हिस्सा है। षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है। भाजपा की Washing Machine में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ है, जो नहीं गया वो दागदार है? तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। हम डरेंगे नहीं, संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे।
जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 31, 2024
झारखंड के मुख्यमंत्री, श्री हेमंत सोरेन पर ED लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना Federalism की धज्जियाँ उड़ाना है।
PMLA के प्रावधानों को draconian बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, भाजपा की Tool Kit का हिस्सा है।
षड्यंत्र…
बता दें कि इससे पहले ईडी ने सीएम आवास पर हेमंत सोरेन से आठ घंटे तक पूछताछ की थी। तब सोरेन ने ED के अधिकारियों से कहा था कि पहले वो इस्तीफा देंगे, तभी अरेस्ट मेमो पर साइन करेंगे। इसके बाद ईडी की टीम के साथ ही हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया।