पढ़ी-लिखी लड़कियां ही होती हैं लिव इन का शिकार, उन्हें अनपढ़ लड़कियों से सीखना चाहिए: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने श्रद्धा मर्डर केस के लिए शिक्षित लड़कियों और लिव-इन रिलेशन को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। उनके बयान की काफी आलोचना भी हो रही है।

Updated: Nov 18, 2022, 03:18 AM IST

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री ने ने बेहद विवादित टिप्पणी की है। केंद्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर ने इस मर्डर के लिए शिक्षित लड़कियों और लिव-इन रिलेशन को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं पढ़ी लिखी लड़कियों के साथ हो होता है। लिव-इन रिलेशनशिप अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा, 'ऐसी घटनाएं उन सभी लड़कियों के साथ हो रही हैं जो पढ़ी-लिखी हैं और सोचती हैं कि वे बहुत खुले विचारों की हैं, अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने की क्षमता रखती हैं। ऐसी लड़कियां लिव-इन में फंस जाती हैं। लड़कियों को ध्यान रखना चाहिए कि वे ऐसा क्यों कर रही हैं। पढ़ी-लिखी लड़कियां जिम्मेदार हैं।'

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर चौधरी गुरुवार बिहार के गया पहुंचे, जहां महान वीरांगना ऊदा देवी के श्रंद्धाजलि सभा में शामिल हुए। यहां उन्होंने ज्ञान देते हुए कहा कि पढ़ी-लिखी लड़कियों को अनपढ़ लड़कियों से सीख लेनी चाहिए और लिव इन से तौबा करनी चाहिए। कौशल किशोर ने श्रद्धा की जिक्र करते हुए करहा कि पढ़ी-लिखी लड़कियां लिव-इन के लिए अपने मां-बाप को छोड़ देती हैं। किसी को भी लिव इन में नहीं रहना चाहिए।

कौशल किशोर के बयान को लेकर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने उनके इस्तीफे की मांग की। शिवसेना सांसद चतुर्वेदी ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री से किशोर को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने का आग्रह किया। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, 'आश्चर्य की बात है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि इस देश में पैदा होने के लिए लड़कियां जिम्मेदार हैं। बेशर्म, हृदयहीन और क्रूर, सभी समस्याओं के लिए महिलाओं को दोष देने की मानसिकता लगातार पनपती रहती है।'