पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनकर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट, 1 की मौत और कई घायल

मध्य प्रदेश में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने जा रहे कई श्रद्धालु बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। जिसे लेकर भाजपा सहित कांग्रेस ने इन आयोजन पर गंभीर सवाल उठाएं है। इंदौर में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।

Publish: Aug 07, 2025, 10:11 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

इन्दौर। मध्य प्रदेश में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने जा रहे कई श्रद्धालु बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। जिसे लेकर भाजपा सहित कांग्रेस ने इन आयोजन पर गंभीर सवाल उठाएं है। इंदौर में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें एक की मौत हो गई जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

सूचना मिलने ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। हादसा सुबह 4:00 बिचोली मरदाना ब्रिज के पास हुआ था। दरअसल कार में मौजूद सभी लोग सिहोर से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनकर लौट रहे थे। यहां तेज रफ्तार तूफान गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर काफी भयावह थीं। गाड़ी के अगले हिस्से में बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में मंटू वर्मा, पिता मुन्नालाल वर्मा निवासी इंदर नगर (खरगोन) की मौत हो गई। वह फर्स्ट ईयर में था। 

यह भी पढ़ें: इंदौर: भाजपा नेता के बेटे ने महिला वकील को दी एसिड अटैक की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

वो अपनी पढ़ाई के साथ पिता के साथ व्यवसाय में भी हाथ बटाटा था। परिवार में उसकी एक बहन है। बता दें पिछले दो दिनों में कुबेरेश्वर धाम में शामिल हुए 5 लोगों की मौत हो गई है। विधायकों ने सरकार से इन मौतों की जांच कराने की मांग की है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद यहां लोग इधर-उधर भागने लगे पुलिस और एंबुलेंस को तत्काल जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। कर में सवार दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार किया जा रहा है।