जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा की टक्कर से तीन लोगों की मौत, 4 घायल
सूचना मिलते ही पाटन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लए भेजा गया है। पैदल जा रही फागनी बाई भी हादसे का शिकार हो गई। उनका शव नाले के पास से बरामद हुआ है।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार क्रेटा कार ने पाटन-शहपुरा मार्ग पर बाइकसवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि मोटर साइकिल सवार सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मृतकों में पाटन के कटरा निवासी शकीला बी (46), उनका बेटा मोहम्मद फैजान (22) सहित ग्राम कनहरपुरा निवासी फगनी बाई (60) शामिल है। घटना में कार को भी नुकसान पहुंचा है। दरअसल पाटन के कटरा मोहल्ला निवासी शकीला बी, पुत्र फैजान और शेख रमजान (15) के साथ शनिवार रात को शहपुरा जा रहे थे। उनकी बाइक को गांव ग्वारी के पास स्पीड में आ रही कार ने टक्कर मार दी। यह दुर्घटना गांव के पास बने एक नाले पर हुई थी। जोरार टक्कर में मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़ें: MP: बहन ने रक्षाबंधन पर नहीं बांधी रखी, नाराज भाई ने उसके बॉयफ्रेंड को मार डाला
सूचना मिलते ही पाटन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लए भेजा गया है। पैदल जा रही फागनी बाई भी हादसे का शिकार हो गई। उनका शव नाले के पास से बरामद हुआ है। रविवार सुबह एसडीओपी लोकेश डाबर निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें फागनी बाई का शव 20 फीट गहरे नाले में मिला। उनके परिवार ने बताया कि वे शनिवार रात को किसी काम से पाटन गई थी। लेकिन देर रात घर नहीं लौटी।