Farmers Protests Live: राहुल ने कहा अंबानी-अडानी के फायदे के लिए किसानों को बर्बाद कर रही मोदी सरकार
Rahul Gandhi Tractor Rally: रैली के पहले दिन राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना। कहा किसानों के हक के लिए हमेशा संघर्ष करेगी कांग्रेस पार्टी।

नए विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इन कानूनों का मुखर विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी अब सड़कों पर मोर्चा ले रही है। इसी क्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब और हरियाणा में तीन दिवसीय ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। इसके साथ साथ वे किसानों कि सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ हजारों किसानों के इकट्ठा होने की संभावना है। उनकी रैली में करीब पांच हजार ट्रैक्टर दिखेंगे।
पहले दिन राहुल गांधी की यह रैली मोगा के बंधनी कला से शुरू हुई और लुधियाना में खत्म हुई। अगले तीन दिन तक राहुल 52 किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलाएंगे। ग्रामीण इलाकों से होता हुआ उनका कारवां हरियाणा में प्रवेश करेगा और वे पीपली में अपनी रैली को समाप्त करेंगे। समाप्ति के बाद वे एक बार फिर से किसानों को संबोधित करेंगे।
ट्रैक्टर रैली की शुरुआत से पहले किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर किसान खुश हैं तो फिर वे इन कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन क्यो कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को केवल अडानी और अंबानी की चिंता है और किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाया जा रहा है क्योंकि नरेंद्र मोदी अडानी और अंबानी के गुलाम हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही इन कानूनों को रद्द कर दिया जाएगा।
राहुल ने लोगों को धन्यवाद दिया
06:20 PM By Humsamvet
राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा का पहला दिन पूरा हो गया है। अब वे आगे की तैयारी में जुट गए हैं। पहला दिन पूरा होने के बाद उन्होंने पंजाब के लोगों का धन्यवाद दिया। एक ट्वीट करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार देश के अन्नदाता के मुंह से रोटी और पैरों से जमीन छीनने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि लेकिन इस लड़ाई में किसान अकेले नहीं हैं। राहुल गांधी ने किसानों की हक की लड़ाई में हमेशा उनका साथ देने का वादा किया।
#KhetiBachaoYatra के पहले दिन पंजाब के किसान बहन-भाइयों से मिलकर एक नयी ऊर्जा का एहसास हुआ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 4, 2020
आज मोदी सरकार देश के अन्नदाता के मुँह से रोटी और पैरों से ज़मीन छीनने पर तुली है।
लेकिन आप अकेले नहीं हैं। मैं आपके हक़ की लड़ाई में हमेशा आपका साथ देने का वादा करता हूँ।
वीडियो क्लिप में देखें ट्रैक्टर रैली की झलक
06:10 PM By Humsamvet
किसानों के अधिकारों की लड़ाई के आरंभ में 'खेती बचाओ यात्रा' को किसानों का अपार समर्थन मिल रहा है। पंजाब से शुरू हुई यह यात्रा पूरे देश के अन्नदाताओं को मोदी सरकार के काले-कानूनों के खिलाफ संघर्ष करने का संदेश देगी।#KhetiBachaoYatra pic.twitter.com/ivvInMUFBV
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020
'देश की रीढ़ की हड्डी तोड़ रही मोदी सरकार'
06:00 PM By Humsamvet
जटपुरा में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के लोग देश को अन्न उपजा कर देते हैं। किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ लोगों के लिए देश की रीढ़ की हड्डी क्यों तोड़ रहे हैं? राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी।
People of Punjab provide food to the country, you are the backbone of our country. Why is Modi ji breaking this backbone to benefit few people? Congress will never let this happen: Congress leader Rahul Gandhi in Ludhiana, Punjab during party's 'Kisan Bachao Rally'. pic.twitter.com/2HT0iEsm9F
— ANI (@ANI) October 4, 2020
उत्तर रेलवे ने रद्द कीं ट्रेन
05:50 PM By Humsamvet
पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर रेलवे ने पांच अक्टूबर के लिए कुछ ट्रेन रद्द कर दी हैं। उत्तर रेलवे ने अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस, जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, अंबाला एक्सप्रेस और अंबाला-कालका एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को रूट बदला गया है और कुछ ट्रेनें अपनी पूरी दूरी तय नहीं करेंगी।
राहुल: देश का किसान मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेगा
05:30 PM By Humsamvet
लुधियाना पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने जटपुरा में एक बार फिर से किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह मोदी सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन से देश के आम लोगों, गरीबों की कमर तोड़ दी और कुछ चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया, उसी तरह से ये कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने और देश के दो उद्योपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार इस देश के किसानों को कमजोर ना समझे, किसान इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे।
6 और 7 अक्टूबर को हरियाणा में रैली करेंगे राहुल
05:00 PM By Humsamvet
पंजाब से खेती बचाओ रैली शुरू करने के बाद राहुल गांधी दो दिन हरियाणा में भी रैली करेंगे। गांधी 6 और 7 अक्टूबर को 6 हरियाणा में रैली करेंगे। वे 6 अक्टूबर को देवीनगर बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेंगे। हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने राहुल के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।
लुधियाना पहुंची राहुल की खेती बचाओ रैली
04:30 PM By Humsamvet
कृषि कानून के विरोध में राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली लुधियाना पहुंच गई है। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद रहे। यह रैली मोगा से शुरू हुई थी। रैली में लगातार किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है।
Punjab: CM Captain Amarinder Singh, Congress leader Rahul Gandhi, party's state chief Sunil Jakhar, & party leader Navjot Singh Sidhu in Chakar, Ludhiana, at the 'Kisan Bachao Rally'. pic.twitter.com/F3EChxSBkE
— ANI (@ANI) October 4, 2020
राहुल: खेती के तीन स्तंभों को बर्बाद करना चाहती है सरकार
03:30 PM By Humsamvet
ट्रैक्टर रैली शुरू करने से पहले राहुल ने कहा कि मोदी सरकार खेती के तीन स्तंभों को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की जमीन छीनने की साजिश रच रही है।
अमरिंदर सिंह ने उठाया MSP का सवाल
02:50 PM By Humsamvet
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि एमएसपी को लेकर सरकार के वादे का कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कानूनों में कहीं भी एमएसपी की बात नहीं लिखी है और जब तक इनमें संशोधन नहीं होता, तब तक सरकार को खोखल वालों से कुछ नहीं होने वाला।
राहुल गांधी: अगर किसान खुश हैं तो प्रदर्शन क्यों कर रहे
02:20 PM By Humsamvet
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी के उस दावे पर सवाल किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नए कृषि कानूनों से किसान खुश हैं। राहुल ने यह भी सवाल किया कि आखिर केंद्र सरकार को कोरोना वायरस महामारी के बीच संसद में बिना चर्चा के इन विधेयकों को पारित करने की जरूरत क्यों पड़ी।
राहुल गांधी: कांग्रेस पार्टी किसानों को बर्बाद नहीं होने देगी
02:08 PM By Humsamvet
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहते हैं क्योंकि वे अंबानी और अडानी के लिए काम करते हैं। गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को बर्बाद नहीं होने देगी। गांधी ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी की सरकार उस दिन इन कानूनों को रद्द कर दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी तब तक इन कानूनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।
रैली में कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद
02:00 PM By Humsamvet
इस रैली में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद हैं। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस अधयक्ष सुनील जाखड़, महासचिव केसी वेणुगोपाल, नवजोत सिंह सिद्धू, हरीश रावत मौजूद हैं।
अमरिंदर सिंह ने अकाली दल पर साधा निशाना
01:45 PM By Humsamvet
ट्रैक्टर रैली से पहले किसानों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जब काले किसान कानूनों को लेकर ऑर्डिनेंस पास किए तब अकाली दल और हरसिमरत कौर ने समर्थन किया। लेकिन अब किसानों के विरोध के कारण नाटक कर रहे हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के किसानों के लिए अगर किसी ने आवाज उठाई है तो वो कांग्रेस पार्टी है।
बीजेपी: विरोध करने वालों के झांसे में नहीं आएंगे किसान
01:15 PM By Humsamvet
बीजेपी ने एक एनिमेशन वीडियो के जरिए कहा है कि नए कृषि कानून किसानों के हित में है और इनका विरोध कर रहे लोगों के झांसे में किसान नहीं आने वाले हैं।
कांग्रेस: बीजेपी के लिए सिर्फ चंद पूंजीपति जरूरी
12:50 PM By Humsamvet
कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा कि बीजेपी के लिए सिर्फ कुछ पूंजीपति ही जरूरी हैं। पार्टी ने कहा कि बीजेपी अपने काले कानूनों से देश के कानूनों को असहाय बना रही है।
कांग्रेस ने साझा किया कार्यक्रम
11:40 AM By Humsamvet
कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी का प्रोग्राम साझा किया है। ट्वीट के मुताबिक दोपहर 12 बजे एक सार्वजनिक सभा होगी और सवा एक बजे से बंधनी कला से ट्रैक्टर रैली शुरू होगी। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।
खेत और खलिहान हिंदुस्तान की पहचान है। इसी पहचान को बचाने के लिए श्री @RahulGandhi पंजाब में किसानों के बीच रहेंगे।
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020
FB: https://t.co/nX8RdOcqxL
YT: https://t.co/g2POk6TV2t
Insta: https://t.co/C0Mr9TibFF pic.twitter.com/t23WE0sqQI