Gmail Down: दुनिया भर में जीमेल सेवाएं ठप  

Google gmail services: भारत समेत कई देशों के यूजर्स परेशान, कई यूजर्स ने अटैचमेंट फेल होने की भी की शिकायत

Publish: Aug 21, 2020, 05:32 AM IST

नई दिल्ली। गूगल की ईमेल सेवा Gmail आज सुबह से सेवा में व्यवधान का सामना कर रही है। जिससे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जीमेल के यूजर्स प्रभावित हुए हैं। डैशबोर्ड के अनुसार, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स और गूगल मीट जैसी अन्य गूगल की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कंपनी अभी तक इस व्यवधान के कारण का पता नहीं लगा पाई है। 

गूगल के जीमेल (Gmail) का सर्वर डाउन होने से यह समस्या हुई। इस कारण भारत समेत कई देशों के यूजर्स क़रीब सात घंटे से अधिक समय तक परेशान रहे। कई यूजर्स ने अटैचमेंट फेल होने की भी शिकायत की है। जीमेल के अलावा गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स, गूगल कीप, गूगल चैट और गूगल मीट में भी लोगों को दिक्कत आ रही है।

जी सूट स्टेटस डैशबोर्ड के अनुसार, गूगल जीमेल के साथ आ रही समस्या की रिपोर्ट की जांच कर रहा है। कंपनी ने एक अपडेट में कहा है कि हम इस मुद्दे की जांच जारी रख रहे हैं। हम समस्या का समाधान करने की उम्मीद कर रहें हैं इसके साथ ही समस्या का समाधान कर जल्द ही इस पर अपडेट करेंगे।