चीन में फैले रहस्यमयी बीमारी को लेकर भारत सरकार अलर्ट, राज्यों को ऑक्सीजन-दवाएं तैयार रखने के निर्देश

चीन की रहस्यमयी बीमारी पर भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पब्लिक हेल्थ सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा है।

Updated: Nov 26, 2023, 06:59 PM IST

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया अभी उबरा ही था की चीन ने एक बार फिर दुनिया के देशों की चिंताएं बढ़ा दी है। चीन में पिछले कुछ दिनों से एक रहस्यमयी निमोनिया की बीमारी तेजी से फैल रही है। इस रहस्यमयी निमोनिया का शिकार स्कूली बच्चे हो रहे हैं। हालात ऐसे बनते नजर आ रहे हैं जैसे कोरोना के शुरुआती समय के दौरान थे। इस रहस्यमयी बीमारी को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट मोड़ में है।

चीन की रहस्यमयी बीमारी पर भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पब्लिक हेल्थ सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा है। इसके अलावा किसी बड़ी बीमारी के फैलने को लेकर अस्पतालों में तैयारी करने के लिए भी कहा गया है।

इसके पहले 24 नवंबर को हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया था कि वो चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी पर नजर रख रही है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा था- चीन में बच्चों में H9N2 मामलों और सांस से जुड़ी बीमारी के फैलने की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

उधर, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी इस रहस्मयी बीमारी को लेकर च‍िंता जाह‍िर की है और चीनी सरकार से इस बीमारी से जुड़ी जानकारी मांगी है। वहीं, चीनी अधिकारियों का कहना है कि मार्च तक इस बीमारी का खतरा ज्यादा है। इसके अलावा अधिकारियों ने कोविड-19 संक्रमण के फिर से बढ़ने के खतरे को लेकर भी चेतावनी दी है।