Maharashtra: पालघर की फैक्ट्री में धमाके के बाद आग
Palghar Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट होने की वजह से लगी आग, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, तीन मज़दूर गंभीर रूप से घायल

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर के पास एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना है। सोमवार देर शाम पालघर स्थित नंदोलिया ऑर्गेनिक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से एक व्यक्ति की मौत जबकि तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं।
जिलाधिकारी कैलाश शिंदे ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शाम तकरीबन आठ बजे के आस पास केमिकल फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गई। आग लगने की वजह से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उस समय फैक्ट्री में मौजूद तीन मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मज़दूरों को फैक्ट्री से ही किसी नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया है।
ब्लास्ट के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। हालांकि फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है।