Rafale in India: अंबाला में लैंड हुए राफेल विमान
Rafale Jet: अंबाला एयरबेस पर 17वीं गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन राफेल की पहली स्क्वॉड्रन होगी

नई दिल्ली। फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर का सफ़र पूरा कर 5 राफेल लड़ाकू विमान बुधवार दोपहर करीब 3.15 बजे अंबाला एयरबेस पर उतरे। वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदाैरिया समेत वेस्टर्न एयर कमांड के अधिकारियों ने राफेल की अगवानी की। अंबाला एयरबेस पर 17वीं गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन राफेल की पहली स्क्वॉड्रन होगी।
जब राफेल की टुकड़ी ने भारत के एयरस्पेस में प्रवेश किया, तब उसका आईएनएस कोलकाता से संपर्क हुआ। नौसेना के इस जहाज ने राफेल की टुकड़ी से संपर्क साधा और कहा- ‘एरो लीडर, हिंद महासागर में आपका स्वागत है। हैप्पी लैंडिंग, हैप्पी हंटिंग।’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल की लैंडिंग के तुरंत बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- भारत की सरजमीं पर राफेल का उतरना सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है।
The Touchdown of Rafale at Ambala. pic.twitter.com/e3OFQa1bZY
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 29, 2020
ज्ञात हो कि भारत और फ्रांस के बीच सुरक्षा समझौते के तहत फ्रांस की ओर से 36 राफेल विमानों की आपूर्ति होनी है। उसी समझौते के तहत राफेल के पांच विमान आज भारत पहुंचे हैं।