सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए
कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया।
कोलकाता। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया।
सुवेंदु अधिकारी कल 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। 56 साल के सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। सुवेंदु नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।
इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता में हमें जन समर्थन दिया। उसका आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हमारे विधायकों के जीत का औसत मार्जिन 28 हजार है। 3 से 77 और 77 से 207 की यात्रा अभूतपूर्व है। 9 जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुला। दीदी का सूपड़ा साफ हो गया।
शाह ने आगे कहा कि बंगाल की जनता में हमें जन समर्थन दिया। उसका आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हमारे विधायकों के जीत का औसत मार्जिन 28 हजार है। 3 से 77 और 77 से 207 की यात्रा अभूतपूर्व है। 9 जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुला। दीदी का सूपड़ा साफ हो गया।




