सरकारी स्‍कूल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, बिहार के खगड़िया जिले में हुआ दर्दनाक हादसा

बिहार के खगड़िया में स्‍कूल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 लोगों के दबे होने की आशंका

Updated: Mar 08, 2021, 12:51 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में सरकारी स्‍कूल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा महेशखुंट थाना इलाके के चंडी टोला गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुआ। यहां दीवार गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला समेत तीन बच्चे भी शामिल हैं एक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि दीवार के नीचे 10 लोग दब गए थे। जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास नाले की खुदाई का काम चल रहा था, इस दौरान लापरवाही की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। खबर है कि कुछ लोग दीवार के नजदीक बैठे होने की वजह से उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों को मलबे से निकालने का काम जारी है। दीवार गिरने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।