डंबल वाली दुल्हन देख नेटिज़न हुए हैरान, बोले इनका पति कहलाएगा असली हिम्मत वाला
प्री वेडिंग शूट कराती दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स, लड़की को बताया बाहुबली दुल्हन

अपने शादी के जोड़े में फिट दिखना हर लड़की का सपना होता है, इसके लिए वो कई महीनों पहले से जिम में पसीना बहाती है। लेकिन अगर कोई दुल्हन शादी के दिन भी जिम पहुंच जाए तो इसे फिटनेस के प्रति दीवानगी ही कहेंगे। इन दिनों सोशल मीडिया में एक बाहुबली दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शादी का जोड़ा पहनकर वर्कआउट करती नजर आ रही है।
एक जगह वह 10-10 किलो के डंबल्स के साथ वेट ट्रेनिंग करती दिख रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, लोग इसे पसंद कर रहे हैं, अब तक ट्वीटर पर इसे 18.5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर नेटीजंस कई मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है दिलवाले डंबल ले जाएंगे। किसी ने ब्राइड को बाहुबली ब्राइड नाम दिया है।
Pre-wedding shoot...
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) November 19, 2021
Aaj raaz khula himmat ka....... pic.twitter.com/1d9bJDVMqa
IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। इस शानदार वीडियो के साथ वे लिखते हैं ‘आज राज खुला हिम्मत का’। एक यूजर ने लिखा इनका पति सही मायने में हिम्मतवाला कहलाएगा।
और पढ़ें: पति ने पत्नी के लिए बनवाया ताजमहल, 4 बेडरूम वाले घर को आगरा के कारीगरों ने 3 साल में किया तैयार
वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है ‘दूल्हे राजा जरा सम्हल कर! किसी ने लिखा ‘फिर भी तू मुझे कुबूल है’। एक यूजर बोले इसीलिए कहते हैं कि शादी और युद्ध में कोई अंतर नहीं होता।
इनदिनों शादियों का सीजन चल रहा है, वहीं लोग प्रीवेडिंग शूट को यादगार बनाने के लिए काफी इनोवेटिव आइडिया खोजते हैं। अब इस दुल्हन का प्रीवेडिंग शूट लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम बखूबी कर रहा है।