एमपी में पेगासस, जजों और अफसरों की जासूसी

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Publish: Nov 20, 2021, 02:50 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में  

जेल से हैक करवाये मोबाइल व लैपटॉप

भैरवगढ़ केंद्रीय जेल से साइबर क्राइम के मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि सहायक जेल अधीक्षक और जेलर ने कैदी अमर अनंत अग्रवाल को लैपटॉप और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाकर न्यायाधीश, आइएएस और आइपीएस सहित कई बड़े अधिकारियों के  मोबाइल, ई-मेल अकाउंट हैक कराकर डेटा ट्रांसफर करवाया था। 

कृषि कानूनों से घट गई एमपी की आय

केंद्रीय कृषि कानून लागू होने पर किसानों को फसल का उचित दाम मिलने में दिक्कतें आईं। मंडियों की भी स्थिति खराब हुई। पहले मंडियों को अनाज कारोबार के टैक्स से 1200 करोड़ रुपए मिलते थे, वहीं कृषि कानून से नव मंडियों की आय 600 करोड़ रुपए से भी कम हो गई। 

दो केंद्रीय मंत्रियों में वर्चस्व का संघर्ष

प्रदेश की राजनीति में अपना अलग मुकाम रखने वाले दो केंद्रीय मंत्रियों के बेटे अब राजनीति में कभी भी एंट्री कर सकते हैं। खास बात यह कि इसको लेकर दोनों नेताओं के बीच एक बार फिर वर्चस्व की लड़ाई भी शुरू हो गई है। दोनों नेता पुत्रों ने अपने जन्मदिन पर इसके संकेत दिए हैं और जलसे के जरिये शक्ति प्रदर्शन भी किया है।