ओरछा : बेतवा में एडवेंचर

बुंदेलखंड के खूबसूरत और दिलचस्प स्थान ओरछा में बेतवा नदी में रिवर राफ्टिंग पर्यटकों का प्रिय शगल बन गया है।

Publish: May 01, 2020, 09:48 PM IST

धर्म नगरी में पर्यटन का नया रूझान
1 / 1

1. धर्म नगरी में पर्यटन का नया रूझान

ओरछा में करीब 400 साल पहले भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था। उसके बाद से आज तक यहां भगवान श्रीराम को राजा के रुप में पूजा जाता है। यह पूरी दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। अपने इस धार्मिक और ऐतिहासिक महत्‍व के साथ अब ओरछा रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर टूरिज्‍म एक्टिविटी के लिए भी पहचाना जाने लगा है।