Kamal Nath : डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है बीजेपी
Kamal Nath : कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दुर्भावना की राजनीति कर रही है बीजेपी, दिग्विजय सिंह पर FIR की कड़ी निंदा

Fake Video बनाने वाले पर कार्रवाई न कर उसे प्रसारित करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा की शिकायत और भोपाल पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि कार्रवाई तो एडिटेड वीडियो बनाने वाले पर होनी चाहिए मगर भाजपा विद्वेष की राजनीति कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज करने की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया है कि भाजपा सरकार प्रदेश में निरंतर कांग्रेस के नेताओ पर दमनकारी कार्रवाई कर अपनी विद्वेष व दुर्भावना वाली सोच को प्रदर्शित कर रही है। सरकारें आती जाती रहती है लेकिन भाजपा प्रदेश में एक ग़लत परंपरा को जन्म दे रही है। भाजपा से जुड़े लोग कांग्रेस के नेताओ के ख़िलाफ़ निरंतर डर्टी पॉलिटिक्स कर उनकी छवि बिगाड़ने का काम करते है वो एक वायरल वीडियो पर दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ झूठी शिकायत कर रहे है। यदि कोई वीडियो एडिटेड है तो कार्रवाई एडिटेड वीडियो बनाने वाले के ख़िलाफ़ होनी चाहिये लेकिन दिग्विजय सिंह पर कार्रवाई समझ के परे है?
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर दर्ज हुए प्रकरण की कड़ी निंदा करता हूँ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 15, 2020
भाजपा सरकार प्रदेश में निरंतर कांग्रेस के नेताओ पर दमनकारी कार्यवाही कर अपनी विद्वेष व दुर्भावना वाली सोच को प्रदर्शित कर रही है।
1/3
सत्ता को मीडिया का डर : जीतू पटवारी
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विधाकय जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा है कि पहले लोग झूठ फैलाते थे और मीडिया सच ढूंढ कर लाता था! अब मीडिया झूठ फैलाता है और लोग सच ढूंढ कर लाते हैं। देश के लोकतंत्र के लिए ज़रूरी है कि मीडिया के प्रति देश की जनता का सम्मान और सत्ता को मीडिया का डर!
पहले लोग झूठ फैलाते थे और मीडिया सच ढूंढ कर लाता था!
— Jitu Patwari (@jitupatwari) June 15, 2020
अब मीडिया झूठ फैलाता है और लोग सच ढूंढ कर लाते हैं!
देश के लोकतंत्र के लिए ज़रूरी है कि मीडिया के प्रति देश की जनता का सम्मान और सत्ता को मीडिया का डर !
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा है कि ख़ुद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी के कई ट्वीट में ग़लत जानकारी की बात कई बार सामने आयी। कई बार कांग्रेस को कोसने के लिये झूठ परोसा गया। कई बार हमने ग़लतियों के लिये उनका ध्यान आकर्षित किया, उनके ट्वीट में सुधार करवाया लेकिन अफ़वाह फैलाने का प्रकरण दर्ज नहीं कराया। उदाहरण के तौर पर भोपाल रेलवे स्टेशन का हादसा, छिन्दवाड़ा में एक वृद्ध महिला की लाश को बोरे में डालकर तालाब में फेंकने का मामला, बड़वानी, मंदसौर, रतलाम में हुआ हत्याकांड, ऐसे कई उदाहरण मौजूद है।