09 March Rashifal: मन की शांति के लिए अपनी पसंद का कार्य करें

व्यापार में दिमाग का प्रयोग करें, दिल का नहीं, सफलता मिलने के पूर्व अपने पत्ते न खोलें

Updated: Mar 09, 2021, 02:57 AM IST

Photo Courtesy: The Daily Guardian
Photo Courtesy: The Daily Guardian

मेष:- भ्रमण करते हुए आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी भेंट होगी जिससे पहले मतभेद रहा हो। आज ऑफिस में आपके कार्यशैली की प्रशंसा कई प्रकार से होगी। लाभ लेने के लिए अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें।

वृष:- अपनी महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रित करके ही जीवन का आनंद उठाया जा सकता है। दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से बंचने के लिए भगवत्शरणागति और योग आदि श्रेष्ठ साधन हैं। आज खर्च से बचें। आज आपकी मुलाकात किसी खास मेहमान से होगी, लेकिन बात करने में सावधानी रखने की आवश्यकता है। नयी तकनीकों का सहारा लेने से कार्यकुशलता बढ़ेगी। आज की कोई घटना आपको तनाव दे सकती है।

मिथुन:- आज स्वास्थ्य की दिशा में ध्यान देने की आवश्यकता है। आज धन आगमन का योग है। प्रेमियों के जीवन में आशा की नई किरण जागेगी। व्यापारियों को व्यापार के समय दिमाग का प्रयोग करना चाहिए, दिल का नहीं।

कर्क:- आज कलाकार और कामकाजी महिलाओं के दिन काफी उत्पादक साबित होगा। आज बचपन से जुड़े किसी कार्य की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। मनोरंजन के लिए आवश्यकता से अधिक खर्च करने की आवश्यकता नहीं है।

और पढ़ें: संसार शत्रु को जीतने के लिए आवश्यक है धर्म रथ

सिंह:- आज नए व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अच्छा है, इसकी सफलता के लिए किसी विश्वसनीय की सहायता ली जा सकती है। आज आपकी कला और रचनात्मकता के कारण आपकी बहुत प्रशंसा होगी और इससे अचानक धन लाभ भी हो सकता है। मन की शांति के लिए अपनी पसंद का कार्य करें।

कन्या:- आज आपका कोई मित्र आपसे बड़ी धन राशि उधार मांग सकता है, लेकिन धन देने से आपके ऊपर आर्थिक संकट आ जाएगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों के चलते ऑफिस का कार्य शीघ्र सम्पादित करेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग भी भरपूर मिलेगा।

तुला:- आज अपने दिन की शुरुआत ध्यान और योग से करना आपके लिए उपयोगी होगा। यदि सम्पत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा हो तो आज उसमें विजय मिलने की संभावना अधिक है, और आपको धनलाभ हो सकता है। परिवार का सहयोग भी भरपूर मिलेगा। सफलता मिलने के पूर्व अपने पत्ते न खोलें, आज आपका पुराना परिचित आपके संपर्क में आ सकता है।

वृश्चिक:- आज किसी अनुभवी के परामर्श से ही कोई कार्य करें अन्यथा हानि हो सकती है। घर में परेशानियां आ सकती हैं। आज आप बहुत सक्रिय रहेंगे। आपके द्वारा दिया गया परामर्श लोगों के लिए ग्राह्य होगा। लोगों से चर्चा करते समय विवेक का प्रयोग अवश्य करें।

और पढ़ें: भगवान श्रीराम को क्यों कहा गया कृपानिधान

धनु:- आज अर्थ संकट गृह कलह का कारण बन सकता है। ऐसी स्थिति में शब्दों का प्रयोग सोच समझ कर करें और परिवार के लोगों से भी परामर्श लें। आपके स्वाभाविक आकर्षण के कारण लोग आपकी मित्रता को अपना सौभाग्य समझेंगे। अपने कार्य के प्रति समर्पित लोगों के लिए आज लाभ का दिन है। मन की शांति के कारण दिन अच्छा रहेगा।

मकर:- आज पूरे दिन धन का आवागमन लगा रहेगा। और आप अच्छी बचत कर पायेंगे। मित्रों को पर्याप्त समय दे पायेंगे, लेकिन किसी मित्र की बेरुखी का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वयं को शांत रखने से स्थिति नियंत्रित रहेगी। आज सभी का ध्यान आप पर होगा।

कुम्भ:- आज आपके द्वारा दी गई सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। कार्य को सुलझाने के लिए अपनी कुशल बौद्धिक क्षमता का उपयोग करें। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

मीन:- आज अपनी आर्थिक समस्या के समाधान हेतु अपने पिता या पिता तुल्य किसी से परामर्श करें। नवीन परियोजना को प्रारम्भ करने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का मन आज आपके प्रति अच्छा रहेगा।