23 March Rashifal: आज के दिन परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालने का प्रयास करें

टेढ़े मामले में घबराने की आवश्यकता नहीं है।कभी कभी विपरीत परिस्थिति भी खुशी का कारण बनती हैं।

Publish: Mar 22, 2021, 07:32 PM IST

मेष:- आज आप अपने मित्र की ग़ैरहाज़िरी में उसके सुगन्धि को महसूस करेंगे।आज आखिरी क्षण में योजनाएं परिवर्तित हो सकती हैं। किसी संत सज्जन के द्वारा दिया गया परामर्श आपके संतोष का कारण बनेगा।

वृष: आज अपने पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और प्राचीन सम्बंधों को नवीनता प्रदान करने के लिए दिन अच्छा है।विवाह से सम्बंधित प्रस्ताव रखने के लिए भी आज का दिन अच्छा है।दीर्घावधि निवेश लाभप्रद रहेगा।आपका कोई गुप्त विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को गिराने का प्रयास करेगा सावधान रहें।ईश शरणागति श्रेष्ठ है।

मिथुन: आज आभूषण में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा।अचानक आई हुई कोई समस्या पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकती है।समयानुसार परिस्थितियों का सामना करना चाहिए।परिवार में विवाद की संभावना है जिसका परिणाम वैवाहिक जीवन में अच्छा नहीं होगा।अधिक उम्र के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कर्क : अपने आप को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं को साकार करेंगे।आज एक मजबूत आर्थिक स्रोत से लाभ होगा। मित्र के साथ उपहारों का लेन देन कर सकते हैं। अपने मित्र की कमी ढूढ़ने में समय नष्ट नहीं करना चाहिए।उत्साह पूर्वक किये गये कार्य से लाभ होगा।आज यात्रा की विशेष उम्मीद है।

सिंह: यदि स्वस्थ रहना है तो किसी की आलोचना में समय नष्ट न करें।आज आर्थिक परेशानी संभव है।सावधानी की आवश्यकता है। पर्स खोने की संभावना है। घर का माहौल परिवर्तित करने की आवश्यकता है। अपने मित्र पर की गई शंका एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकती है। अफ़वाहों से दूर रहें।

कन्या : क्षणिक क्रोध विवाद का कारण बन सकता है। अर्थ की दिशा में सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश लाभकारी होगा। पारिवारिक विवाद तनाव का कारण बन सकता है।अपनी पसंद का कार्य दूसरों पर थोपने से माहौल बिगड़ सकता है।

तुला: आर्थिक समस्याओं से आपकी रचनात्मक सोच सीमित हो गई है।मित्रों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे तथा उनकी समस्याओं से प्रभावित भी होंगे। आज बहुत कठिन कार्य को पूर्ण करने में आप समर्थ हो जायेंगे।जीवनसाथी की बात को गंभीरता से लें, अन्यथा विवाद हो सकता है।आज प्रारम्भ किया गया निर्माण शीघ्र पूर्ण होगा।

वृश्चिक: आज लम्बे समय से किए गए परिश्रम से विश्राम मिलेगा।इनके स्थायी समाधान के लिए दिनचर्या को परिवर्तित करने की आवश्यकता है।विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातों पर भी ध्यान देना चाहिए। मित्रता के लिए आज आशा की एक नई किरण आएगी। उत्साह पूर्ण मन:स्थिति एक फ़ायदेमंद दिन का प्रारम्भ करेगी।

धनु: आज अनुभवी लोगों के परामर्श पर पैसा लगाने से अधिक लाभ होगा। मित्र के व्यवहार से मन प्रसन्न हो जाएगा। विवादित मुद्दों को उठाने से आज बचने की आवश्यकता है।यदि कोर्ट में जा रहे हैं तो अधिक विवाद की संभावना है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबके आकर्षण का केन्द्र बना रहेगा।

मकर: टेढ़े मामले में घबराने की आवश्यकता नहीं है।कभी कभी विपरीत परिस्थिति भी खुशी का कारण बनती हैं।अर्थ के प्रति सावधान रहें।आज बच्चों के साथ भी समय व्यतीत करना चाहिए।अपनी विशेषता और भविष्य पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

कुम्भ: अभी शारीरिक रूप से कमजो़र होने के कारण लम्बी यात्रा से बचें।लोगों को दिया गया कर्ज वापस मिलेगा।ऑफिस का विवाद घर में न लाएं इससे शांति भंग होगी।पारिवारिक सदस्यों के कारण दिन परेशानी से भर हुआ रहेगा।आपके अपने ही आपलोगों में मतभेद पैदा करेंगे।ऐसे लोगों से बचें ये आपको सही दिशा से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं और आपका नुकसान हो जायेगा।

मीन: वाहन चलाने में सावधानी बरतें अन्यथा कोई धोखा हो सकता है। आर्थिक सुधार के कारण खरीद दारी हो सकती है। कोई नज़दीक का व्यक्ति आपकी झुझलाहट का कारण बन सकता है। उससे उलझने की बजाय उसे अपनी अहमियत का अहसास कराएं।आज प्रिय से दूर रहना मुश्किल होगा। शक्ति प्रदर्शन का अच्छा मौका है उसका उपयोग करें