Aaj ka rashifal: किस राशि के जातकों की दोस्ती में आएगी मजबूती, जानिए यहां

आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे।

Updated: Jan 17, 2021, 08:12 AM IST

Photo Courtesy: Indian express
Photo Courtesy: Indian express

मेष राशि:- इस राशि के जातकों को आज बड़े आर्थिक लाभ के संकेत मिलने वाला है, आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं, इसलिए छोटी या बड़ी किसी भी अवधि की योजना में आपके किये गये प्रयासों के आज अच्छे परिणाम सामने होंगे। यदि आप अपने आप को कार्य के सही प्रवाह में डालना चाहते हैं, तब सहकर्मियों से हाथ मिलाकर चलना जरूरी है। अपने जैसे विचार रखने वाले लोगों के साथ मिलकर आप अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन कर पाएंगे।

वृष राशि:- इस राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपका मन कोई नया काम शुरू करने का कर सकता है। आप कारोबार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप सफल भी रहेंगे। आपकी सोचने और स्पष्ट निर्णय लेने की क्षमता से लोग काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी नयी संस्था में एडमिशन लेने का मन बनायेगें। रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा, आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातकों के परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा, बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। शेयर बाजार से आपको मुनाफा हो सकता है, कारोबार में भी इजाफा होगा, आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे।

कर्क राशि:- इस राशि के जातक आज अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें, आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और कैरियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए।

सिंह राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ सरप्राइज लेकर आया है। आज कुछ ऐसा जिसके पूरा होने का आप काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। आज इंतजार पूरा हो जायेगा, आप जिन प्रयासों को व्यर्थ मान चुके थे आज उनका फल भी आपको मिलने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं तो दफ्तर में आज का काम का बोझ बढ़ सकता है। जिससे आप थकान का अनुभव करेंगे, बेहतर होगा की कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए रख दें, राहत मिलेगी। काम भले ही थोडा करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें।

कन्या राशि:- इस राशि के जातकों को आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी, धन का लाभ होगा। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी, शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

तुला राशि:- इस राशि के जातकों को आज कुछ नए काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सौंपा जा सकता है। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा। यदि कड़ी मेहनत से काम करेंगे तो आप एक विजेता के रूप में उभरेंगे। आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा। आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक पूरी होंगी। आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के छात्र आज प्रोफेशनल एजुकेशन के लिये कुछ शॉर्ट-टर्म कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। अगर कहीं घूमने जा रहे हैं, तो आज का दिन बेहतरीन है। अपने साथ मोबाइल फोन साथ में पावर बैंक जरूर ले जायें। मौसम सुहाना देखकर जगह-जगह पर सेल्फी लेने का मन करेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।

धनु राशि:- इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज आपको क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। आज आपका रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा। काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। परिवारजनों के साथ संबंधों में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे, आज घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो सकता है जिससे मन दुखी हो सकता है।

मकर राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपकी सोची हुई पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। आपको अपने समर्पण और निरंतरता का प्रतिफल मिल रहा है। आपका सावधानी पूर्वक किया गया कार्य आपके आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर सकता है। पूंजी निवेश करते समय आपको व्यवसाय के नये-नये तरीके अपनाने चाहिए। इसके लिए किसी अनुभवी से सलाह लेनी चाहिए।

कुम्भ राशि:- इस राशि के जातकों के सभी काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी, कई दिनों से चली आ रही बाधाएं आज दूर हो जायेंगी। आज आपकी संवाद कुशलता पहले से बेहतर रहेगी, जिससे लोगों को अपनी बात आप लोगों को आसानी से समझा पायेंगे। समय के महत्व को पहचान कर आप लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव करना होगा, साथ ही उसे व्यवस्थित भी करना होगा।

मीन राशि:- इस राशि के जातकों को अपने निजी जीवन से संबंधी परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए, खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेम संबंध वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस और मनोरंजन में समय बीतेगा, आप एक-दूसरे के और पास आ सकते हैं।