कुश्ती में भी भारत को चांदी, रवि दहिया बने टोक्यो से सिल्वर मेडल लाने वाले दूसरे खिलाड़ी

टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में रवि दहिया को रुसी पहलवान युगुऐव ने 3 पॉइंट से हराया, रवि को मिला सिल्वर मेडल, प्रधानमंत्री ने दी बधाई, टोक्यो में भारत ने अब तक जीते हैं 5 मेडल

Updated: Aug 05, 2021, 01:43 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

टोक्यो। ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवान रवि दहिया हार गए हैं। उन्हें 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में रूस के जावुर युगुऐव ने हराया है। रूसी पहलवान 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। इस हार के बाद भी रवि दहिया सिल्वर मेडल लेकर भारत लौटेंगे। रवि को रुसी पहलवान युगुऐव ने 3 पॉइंट से पटखनी दी है। रवि के मेडल के साथ ही अब तक खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में भारत ने 5 मेडल जीत लिए हैं। रवि दहिया के सिल्वर मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि आपके लड़ने की भावना और दृढ़ता शानदार है। आपकी इस उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित है।

इस साल देश को रवि दहिया से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में कजाकिस्तान के सनायेव नूरीस्लाम शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री पाई थी।उस मैच में रवि को विक्ट्री बाय फॉल नियम के तहत दी गई थी। चोट लग जाने की वजह से नूरीस्लाम को कुश्ती प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे।

इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है, भारत ने ओलंपिक में मेडल जीत कर 41 साल का सूखा खत्म किया है। वहीं बैडमिंटन में पीवी सिंधू ने ब्रांज मेडल हासिल किया है। वेटलिफ्टिंग में मीरा बाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है।

 1952 हेलसिंकी ओलिंपिक में पहली बार भारत ने मेडल जीता था। भारतीय पहलवान केडी जाधव यह उपलब्धि अपने नाम किया था। वहीं रवि से पहले सुशील कुमार ने भारत के लिए दो मेडल ओलंपिक में जीते थे। उन्होंने रेसलिंग में 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज और 2012 लंदन ओलिंपिक में सिल्वर जीता था। वहीं 2012 में योगेश्वर दत्त ने ब्रॉन्ज, 2016 में साक्षी मलिक ने  रियो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

और पढें: विकास की बाट जोह रहा देश को 3 ओलंपियन देने वाला हरियाणा का गांव, पहलवान रवि दहिया की जीत से जागी उम्मीद

 1997 में हरियाणा के सोनीपत जिले के नहरी गांव में जन्मे रवि दहिया एक किसान परिवार से हैं। पिता के पास खुद की जमीन नहीं है, वे बटाई की जमीन पर खेती करते थे। पहलवानी का शौख रखने वाले रवि 10 साल की उम्र से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग ले रहे थे। उनके गुरू 1982 के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सतपाल सिंह हैं।

और पढें: टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला बनीं लवलीना, ब्रांस मेडल पर किया कब्जा

घर की माली हालत ठीक नहीं होने के बाद भी किसान पिता ने बेटे की ट्रेनिंग में कोई कमी नहीं रखी। रवि के गांव में उनके मेडल जीतने की खुशी में जश्न का माहौल है।  

और पढें: चक दे इंडिया: भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, 41 साल बाद हॉकी में मिला देश को मेडल

टोक्यो ओलिंपिक में अब तक भारत ने 5 मेडल अपने नाम किए

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत ने अब तक 5 मेडल हासिल कर लिए हैं। मेडल जीतने की शुरुआत वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने की। मीरा ने वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। उन्होंने 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में मेडल जीता है। अब दूसरा सिल्वर मेडल रेसलिंग में पहलवान रवि कुमार दहिया ने हासिल किया है। उन्होंने पुरुष कुश्ती के 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में फाइनल में रूसी पहलवान को कड़ा टक्कर दी इसके बाद भी वे हार गए, लेकिन दूसरी पोजीशन हासिल कर वे सिल्वर के हकदार हैं।

वहीं पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विमन्स सिंग्लस में ब्रांज पाया है। बॉक्सिंग में लवलिना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता।  इसके साथ ही पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए विरोधी टीम जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है।