मंदिर के बाहर कुत्ते ने दिया भक्तों को आशीर्वाद

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मंदिर के बाहर बैठा एक कुत्ता भक्तों को आशीर्वाद दे रहा है

Updated: Jan 13, 2021, 01:08 PM IST

Photo Courtesy : Twitter
Photo Courtesy : Twitter

मुंबई। लोग मंदिर में भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करने जाते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति के दर्शन करने गए लोग एक कुत्ते से आशीर्वाद प्राप्त कर आ रहे हैं। दरअसल सिद्धि विनायक मंदिर के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर की सीढ़ियों के पास बैठा एक कुत्ता भगवान के दर्शनाभिलाषियों को आशीर्वाद दे रहा है। 

यह दिलचस्प वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि मंदिर से भगवान के दर्शन कर के लौट रहे लोगों से कुत्ता हाथ भी मिला रहा है और उन्हें आशीर्वाद भी दे रहा है। वीडियो में कुत्ता जिस व्यक्ति को आशीर्वाद देते दिख रहा है। उसी व्यक्ति ने फेसबुक पर सबसे पहले ये वीडियो साझा किया है। व्यक्ति का नाम अरुण लिमाडिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मंदिर के बाहर निकल रहे लोगों से सीढ़ियों पर बैठा कुत्ता अपना पंजा आगे बढ़ा रहा है। लोगों को इस वीडियो को देखकर काफी आंनद आ रहा है।