U19 Asia Cup: भारत 9वीं बार बना चैंपियन, खिताबी जंग में पाकिस्तान को 1 विकेट से दी मात
भारत ने ओमान में खेले गए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में भारत की ये 9वीं जीत है।
भारत ने अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में 1 विकेट से पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट में भारत ने 9वीं बार जीत हासिल की है। ओमान में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में जीत अपने नाम की। भारत की इस जीत में कप्तान लक्ष्य रायचंदानी, सलामी बल्लेबाज आर्यवीर शहवाग, मनल चौहान और मोहित उल्वा की अहम भूमिका रही। मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ भारत को जीत दिलाई थी।
खबर अपडेट हो रही है....




