शिवराज सरकार पर एतबार नहीं, 56 विभागों में काम अटके

ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'

Updated: Aug 24, 2021, 03:06 AM IST

 

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

पटवारी हड़ताल से परेशान किसान और जनता

प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ से पूरी फसलें चौपट हो चुकी हैं। कई कच्चे घर गिर गए हैं। लेकिन पटवारियों की हड़ताल के अबतक सर्वे नहीं हो आया है। राजस्व सहित 56 विभागों के काम अटके हैं मगर पटवारी हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं है। उन्हें सरकार के वादे पर भरोसा नहीं है। वे मांग पूरी होने की समय सीमा चाहते हैं। 


प्रदेश कांग्रेस का नया चेहरा जल्द

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की दिल्ली में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अब प्रदेश में नई टीम के गठन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। करीब एक घंटे चली इस मुलाकात में राष्ट्रीय मुद्दों से लेकर प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके पहले कमलनाथ ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से करीब एक घंटे मुलाकात की थी।


इंदौर में क्रूरता, पीड़ित पर भी केस दर्ज

इंदौर में फेरी लगाकर चूड़ियां बेच रहे 25 वर्षीय युवक को भीड़ द्वारा पीटे जाने के मामले में राजनीतिक दबाव के बाद युवक  के खिलाफ पॉक्सो के सफाई तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। जबकि कांग्रेस समेत कई लोगों ने तालिबान की तरह क्रूरता पर तीखा विरोध जताया था। इसके बाद पिटाई करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।